Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपों की जमकर पिटाई

मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपों की जमकर पिटाई

Spread the love

लोकेशन :- सहरसा बिहार
संवाददाता :- विकास कुमार 8877760777

 मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपों की जमकर पिटाई

 सदर अस्पताल कर्मी से मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार अपराधी को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा, की जमकर पिटाई, किया पुलिस को सुपुर्द।

 रविवार की देर शाम सदर अस्पताल रोड में मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार अपराधियों में से एक अपराधी को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा। स्थानीय रविदास चौक पर लोगों के गिरफ्त में आए बाइक सवार अपराधी की पहले जमकर धुनाई की गई। जिसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर अपराधी को अपने गिरफ्त में ले लिया।
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी के पास से उनकी बाइक बरामद हुई। साथ ही छीनी हुई मोबाइल भी बरामद हुई।
पीड़ित अस्पताल कर्मी ने बताया कि वे अस्पताल से काम खत्म कर वापस घर की ओर जा रहे थे। उनके मोबाइल पर आवश्यक फोन आया था। जिससे वे बात करते हुए सड़क पर टहलते निकल रहे थे। इस दौरान पीछे से बाइक पर सवार अपराधी उनके मोबाइल पर झपट्टा मार कर हाथ से मोबाइल छीन कर भागने लगा। उन्होंने हो हल्ला मचाया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने खदेड़ कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी मोo मासूम सहरसा बस्ती का रहने वाला है। इससे पूर्व भी वह कई मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस गिरफ्तार अपराधी को अपने साथ अग्रतर कार्रवाई के लिए थाना लेकर गई।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com