BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

वासगीत पर्चा मिलने के बाद भी नहीं मिला कब्जा, न्याय की मांग पर अनशन जारी

वासगीत पर्चा मिलने के बाद भी नहीं मिला कब्जा, न्याय की मांग पर अनशन जारी

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

 वासगीत पर्चा मिलने के बाद भी नहीं मिला कब्जा, न्याय की मांग पर अनशन जारी

सहरसा में वासगीत पर्चाधारी महादलित परिवारों का आमरण अनशन लगातार जारी है। अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे परिवारों को अब जनसमर्थन मिलने लगा है। सौरबाजार प्रखंड के वार्ड संख्या-06 के महादलित परिवारों के आमरण अनशन को कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार झा और संरक्षक सह पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने समर्थन दिया। अनशनकारियों का कहना है कि वासगीत पर्चा मिलने के बावजूद उन्हें अब तक जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया है। समर्थन देने पहुंचे दोनों नेताओं ने जिला प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग के लोगों को वर्षों तक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है।
 सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण आनंद
नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि महादलित परिवारों को जल्द न्याय नहीं मिला तो व्यापक जनसमर्थन के साथ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com