BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

कोसी की धार में टूटा सुरक्षा बांध, सैकड़ों एकड़ फसल पर संकट

कोसी की धार में टूटा सुरक्षा बांध, सैकड़ों एकड़ फसल पर संकट

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार 

कोसी की धार में टूटा सुरक्षा बांध, सैकड़ों एकड़ फसल पर संकट 

 सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के डरहार पंचायत में कोसी नदी का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से बनाया गया अस्थायी सुरक्षा बांध कोसी की तेज धारा में टूट गया, जिससे बड़ी मात्रा में पानी खेतों में फैल गया। बांध टूटने से धान समेत अन्य फसलें जलमग्न हो गईं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गांव और खेतों की सुरक्षा के लिए अस्थायी बांध बनाया गया था, लेकिन नदी के दबाव को वह झेल नहीं सका। बांध टूटने के बाद सैकड़ों एकड़ में लगी फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा, राहत सहायता और स्थायी तटबंध निर्माण की मांग की है। वहीं स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com