BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

सलखुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्टल और कारतूस के साथ चार युवक गिरफ्तार

सलखुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्टल और कारतूस के साथ चार युवक गिरफ्तार

Spread the love

 सलखुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी पिस्टल और कारतूस के साथ चार युवक गिरफ्तार

 सहरसा जिले की सलखुआ पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान में बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 जून की रात नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन सवार युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी चारों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल,दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। प्रेस वार्ता में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com