फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर पेटिंग की लगाई गई प्रदर्शनी

टूंडला: रेलवे स्टेशन पर पेटिंग की लगाई गई प्रदर्शनी
टूंडला। रविवार को रेलवे स्टेशन पर जेल बंदियों द्वारा बनाई गईं पेटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान यहां आने वाले यात्रियों ने पेंटिंग को देखा और उसकी सरहाना भी की।
रेलवे स्टेशन पर लगाई गई प्रदर्शनी का 2015 बेच के आईपीएस अविनाश पांडे (कमांडेंट पीएसी अलीगढ़) द्वारा उदघाटन किया गया। अविनाश पांडे ने कहा कि जेल बंदियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की सभी ने सरहाना की। बंदियों द्वारा पेंटिंग बहुत ही सुंदर बनाई गईं। एवं उनकी धर्मपत्नी स्वेता साथ रही।
वशिष्ट अतिथि मंडल कॉमर्शियल मैनेजर, कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव आगरा ने कहा कि बंदियो के उत्साहबर्द्घन के लिए यह एक अच्छी पहल है। बंदियों की पेंटिंग को रेलवे स्टेशन पर लगाया गया जिसे आम लोगों ने देखा और उसकी सरहाना की।
प्रदर्शनी के आयोजन में 36 पुरुष बंदी व पांच महिला बंदियों ने भाग लिया। प्रभारी जेल अधीक्षक आनंद सिंह के नेतृत्व में जेल में बंदियों को रचनात्मक कार्यो के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर डीटीएम टूंडला जे संजय कुमार, स्टेशन अधीक्षक भी मौजूद रहे।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

Subscribe to my channel