BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

सोनवर्षा कचहरी को मिला नया थाना भवन, डीआईजी व एसपी ने किया उद्घाटन

सोनवर्षा कचहरी को मिला नया थाना भवन, डीआईजी व एसपी ने किया उद्घाटन

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार) संवाददाता  विकास कुमार 

सोनवर्षा कचहरी को मिला नया थाना भवन, डीआईजी व एसपी ने किया उद्घाटन

 सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र को बुधवार को नया अत्याधुनिक थाना भवन मिल गया। कोशी क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. कुमार आशीष एवं सहरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही नए भवन से थाना का औपचारिक कामकाज भी शुरू हो गया। समारोह में थाना भवन के लिए भूमि दान करने वाले भूमिदाताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। डीआईजी और एसपी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस नया थाना भवन बेहतर पुलिसिंग और आम लोगों को सुगम पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नए परिसर से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और शिकायतों के पारदर्शी निष्पादन में मदद मिलेगी। भवन में फरियादियों के बैठने सहित आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com