BreakingPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहार

गोरदह पैक्स अध्यक्ष अवैध हथियार व 12 गोली के साथ गिरफ्तार,चिरैया पुलिस की कार्रवाई

गोरदह पैक्स अध्यक्ष अवैध हथियार व 12 गोली के साथ गिरफ्तार,चिरैया पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

लोकेशन  सहरसा,बिहार
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

गोरदह पैक्स अध्यक्ष अवैध हथियार व 12 गोली के साथ गिरफ्तार,चिरैया पुलिस की कार्रवाई

 चिरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरदह पैक्स अध्यक्ष रोबिन कुमार को अवैध हथियार और 12 राउंड जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि अलानी पंचायत के रेहरवा गांव स्थित एक बासा पर रोबिन कुमार हथियार के साथ बैठा है और किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपित भागने लगा, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कमर से एक देशी कट्टा और 12 राउंड गोली बरामद हुई। सोमवार को बख्तियारपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सलखुआ थाना क्षेत्र के बगेवा गांव का निवासी है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com