BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

411 अंक लाकर सृष्टि ने मैट्रिक परीक्षा में काशनगर का नाम किया रौशन

411 अंक लाकर सृष्टि ने मैट्रिक परीक्षा में काशनगर का नाम किया रौशन

Spread the love

411 अंक लाकर सृष्टि ने मैट्रिक परीक्षा में काशनगर का नाम किया रौशन

गांव और पंचायत में खुशी की लहर,लोगों ने दी बधाई

सहरसा। विकास कुमार

जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड अंतर्गत काशनगर पंचायत की होनहार छात्रा सृष्टि कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 411 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार,बल्कि पूरे पंचायत और प्रखंड का नाम रोशन किया है। सृष्टि कुमारी नवीन कुमार भगत की पुत्री हैं और अपने पंचायत में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा बनकर उभरी हैं।
सृष्टि की इस उपलब्धि से काशनगर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।
प्राप्त अंकों की बात करें तो सृष्टि ने हिंदी में 83, संस्कृत में 86, गणित में 91, सामाजिक विज्ञान में 72 तथा विज्ञान में 79 अंक हासिल किए हैं। उनका रोल कोड 41028, रोल नंबर 2600084 और यूनिक आईडी 1252290280087 है। खास बात यह है कि गणित और संस्कृत जैसे विषयों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।
सृष्टि की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग अहम रहा है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है। आगे चलकर वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सृष्टि की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, इसे क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com