Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

55 वर्षीय व्यक्ति की मिली लाश,सोमवार की शाम से था गायब,परिजन लगा रहे है हत्या का आरोप।इलाके में फैली सनसनी।

55 वर्षीय व्यक्ति की मिली लाश,सोमवार की शाम से था गायब,परिजन लगा रहे है हत्या का आरोप।इलाके में फैली सनसनी।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* 55 वर्षीय व्यक्ति की मिली लाश,सोमवार की शाम से था गायब,परिजन लगा रहे है हत्या का आरोप।इलाके में फैली सनसनी।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से है जहां सदर थाना क्षेत्र के सिसई के समीप बीते मंगलवार 8 अगस्त साम को नहर से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद की गई है,शव मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई,मृतक की पहचान सिसई वार्ड नंबर..13 निवासी फूलो पासवान के रूप में की गई है,जो बीते सोमवार 7 अगस्त से लापता था,स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी,सूचना मिलते ही पुलिस मामले की पड़ताल के लिए घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर वापिस सहरसा आ गयी।और आज 9 अगस्त बुधवार को मृतक का शव सदर अस्पताल लाया गया पोस्टमार्टम करवाने।जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक फूलो पासवान सोमवार की शाम से ही लापता था,खोजबीन कर ही रहे थे कि इस बीच गांव के लोगों के द्वारा नहर में लाश मिलने की जानकारी दी गई,10 दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा इन्हे जान से मारने की धमकी दी गई थी,इसलिए इनकी हत्या कर दी गई है।
घटना को लेकर सदर थाना के थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कल बीते देर शाम 8 अगस्त को सूचना मिली थी कि सिसई नहर में एक बिनो पासवान नाम के व्यक्ति की बॉडी पड़ी है,वो सोमवार से लापता थे,परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है, डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन प्राप्त होने पर करवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com