Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

AK 47 के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

AK 47 के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* AK 47 के साथ एक अपराधी गिरफ्तार।

*स्टोरी :-* AK 47 के साथ कुख्यात 1 लाख का इनामी अपराधी साधु यादव का सहयोगी सुभाष यादव हुआ गिरफ्तार। एसपी हिमांशु कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बीते रविवार को सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता हांसिल हुई है।जहां एक लाख का इनामी अपराधी साधु यादव का सहयोगी सुभाष यादव AK 47,1 पिस्टल,11 जिंदा कारतूस ,2 खोखा के साथ गिरफ्तार हुआ।सहरसा में पहली बार ये हथियार बरामद हुआ है।आज एसपी हिमांशु प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
मिली जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के कनरिया ओपी और चिरैया थानां की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक लाख का इनामी अपराधी साधु यादव ,शंभु यादव अपने सहयोगी सुभाष यादव के साथ हथियार के साथ छिपा हुआ है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर कनरिया ओपी प्रभारी अमरज्योति,और चिरैया थानां अध्य्क्ष कर्मवीर दल बल के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी करने पहुंची।जहाँ पुलिस को देख इनामी अपराधी साधु यादव पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया।वहीं उनका सहयोगी अपराधी सुभाष यादव हथियार के साथ गिरफ्तार हो गया।
वहीं एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि साधु यादव और शंभु यादव ये दोनों अपराधी कनरिया और चिरैया के दियरा क्षेत्र में एक्टिव रहता है ।इसी सूचना पर हमलोगों ने विसेस एसआईटी टीम गठित की थी।और ये भी सूचना थी कि इनलोगों के पास ऑटोमेटिक हथियार और पिस्टल रहता है।गठित टीम को निर्देश दिया गया था और नजर रखने को कहा गया था।गठित टीम को सूचना मिली कि साधु यादव और शंभु यादव हथियार के साथ अपने सहयोगी के साथ घूम रहा है।सूचना मिलते ही कनरिया ओपी अध्य्क्ष और चिरैया थानां अध्य्क्ष कर्मवीर सिंह उक्त स्थल पर पहुंचकर गाड़ी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।जैसे ही अपराधी को भनक लगी वो अपराधी पुलिस पर अटैक कर दिया और मौके वारदात से साधु यादव फरार हो गया।लेकिन उसका सहयोगी सुभाष यादव गिरफ्तार हो गया।जिसके पास से पुलिस ने AK 47,1 पिस्टल,11 जिंदा कारतूस,2 खोखा बरामद किया।उन्होंने ये भी कहा कि बहुत जल्द इनामी अपराधी को भी हमलोग गिरफ्तार कर लेंग

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com