BreakingPublicबिहार

दिवारी स्थान के विषहरा मंदिर परिसर में दो दिवसीय विषहरा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

दिवारी स्थान के विषहरा मंदिर परिसर में दो दिवसीय विषहरा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता विकास कुमार

दिवारी स्थान के विषहरा मंदिर परिसर में दो दिवसीय विषहरा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

सहरसा जिले के दिवारी स्थान स्थित विषहरा मंदिर परिसर में कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय विषहरा महोत्सव का भव्य शुभारंभ स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी, डीडीसी सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इंडियन आइडल से जुड़े कलाकारों और बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका के कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में भाईचारा मजबूत होता है और पर्यटन की संभावनाएं बढ़ती हैं। प्रशासन ने भी इस स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास तेज करने का आश्वासन दिया है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com