बांदा तिंदवारी नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट,टीएसी जांच की गई मांग
तिंदवारी नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट,टीएसी जांच की गई मांग

बांदा
योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा जनपद के तिंदवारी विकास खण्ड का है।
तिंदवारी विकास खंड में नगर पंचायत द्वारा तीन पार्ट में भिडोरा रोड स्थित विंध्यवासिनी देवी मंदिर से कजारिया तालाब होते हुए हनुमान नगर गांधी नगर होते हुए फतेहपुर मार्ग में मिलती है।
नगर पंचायत तिंदवारी द्वारा अभी हाल में करीब दो माह पहले आरसीसी रोड़ बनवाई गई थी।
उस नव निर्मित आर सी सी सड़क जो तीन पार्ट में बनाई गई थी उसमे ठेकेदार ने भ्रष्टाचार करते हुए सड़क को लीपा पोती कर किसी तरह से पूरा कर सरकारी धन का आहरण कर लिया।
मुहल्ले वालो ने सड़क को मानक के अनुरूप बनाने के लिए ठेकेदार से कई बार कहा मगर उसने परवाह न करते हुए अपने हिसाब से सड़क का कार्य पूरा करवाया ।
जिसका सच मात्र दो माह बाद बरसात में सामने आ गया अब उक्त सड़क में बरसात होने पर घुटने तक पानी सड़क पर भरता है जिससे पूरी सड़क पर गांव भर का मलबा जमा हो जाने से राहगीर गिरते पड़ते निकलने को मजबूर है।
जिसके चलते समाज सेवी राजेंद्र दिवेदी द्वारा नगर वासियों की समस्या को लेकर जिला अधिकारी बांदा को संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी तिन्दवारी के माध्यम से भेजा गया।दिए गए शिकायती पत्र में मुहल्ले वासियों ने आरसीसी रोड़ की टीएसी जांच की मांग की
इसी संबंध में जब नगर पंचायत प्रतिनिधि से उनका पक्ष जानना चाहा तो उनके द्वारा बताया गया कि चुनाव के चक्कर में कहानी बनाई जा रही है बताया गया।
जब ठेकेदार से इस सड़क के बारे में फोन पर बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मै तो लगभग चार माह से तिंदवारी न तो गया था न कोई कार्य कराया है किसने सड़क बनवाई यह जानना बहुत जरूरी है।

Subscribe to my channel


