Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद टहलने के दौरान पेशे से अधिवक्ता व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

टहलने के दौरान पेशे से अधिवक्ता व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Spread the love

टहलने के दौरान पेशे से अधिवक्ता व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

टहलने के दौरान पेशे से अधिवक्ता व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

थाना दक्षिण क्षेत्र लालउ रोड से बेंदी की तरफ की बताई गई घटना

आनन फानन में मौके पर पहुँची थाना पुलिस, शव पोस्टमार्टम ग्रह में रखवाया

एसएसपी आशीष तिवारी ने घटना के जल्द खुलासे को किया पांच टीमो का गठन

फ़िरोज़ाबाद-थाना दक्षिण क्षेत्र लालउ रोड पर टहलने निकले वहीँ के निवासी एडवोकेट शिवशंकर दुबे की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुँच गई, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना के जल्द खुलासे को एसएसपी ने पांच टीमो का गठन किया है।
बताया गया थाना दक्षिण क्षेत्र लालउ रोड निवासी एडवोकेट शिवशंकर दुबे की टहलने के दौरान सुबह किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुँच गई, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां मृतक के भाई हरीशंकर दुबे ने बताया कि उनके भाई मृतक शिवशंकर दुबे पुत्र स्वर्गीय बलराम दुबे पेशे से अधिवक्ताभई दीवानी पर परसो किसी क्लाइंट से उनका विवाद हुआ था लालउ से बेंदी रोड पर सुबह टहलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें आशंका है उसी क्लाइंट ने हत्या की है, घटन को लेकर एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लालऊ में एक व्यक्ति की गोली लगने से हुई हत्या में तत्काल पांच थानों की पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर की गयी विधिक कार्यवाही एवं उनके द्वारा घटना के खुलासे हेतु पांच टीमों का गठन किया गया है। सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी, सीसीटीवी फुटेज व अन्य एबीडेन्स भी देखे जा रहे है गैंगस्टर व एनएसए की कार्यवाही भी की जाएगी, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com