पांच साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पांच साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* पांच साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
*स्टोरी :-* 5 साइबर ठगी अपराधी 1 चार पहिया वाहन , 24 डेविट कार्ड, 4 लेपटॉप, 23 पासबुक, 31 चेकबुक, सहित कई सिम कार्ड के साथ हुआ गिरफ्तार।एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बीते 12 मई को साइबर पुलिस को बड़ी सफलता हांसिल हुई है।5 साइबर ठगी अपराधी गिरफ्तार हुआ है।गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 1 चार पहिया वाहन,24 डेविट कार्ड,4 लेपटॉप,23 पासबुक,17 सिम कार्ड,8 मोबाइल बरामद किया है।आज सोमवार को एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के भवि साह शिवपुरी मोहल्ले के पास उजला रंग की चार चक्का वाहन पर बैठकर कुछ साइबर अपराधी ठगी का काम कर रहा है।उसी सूचना के आधार पर जब पुलीस उक्त स्थल पर पहुंची तो साइबर अपराधी पुलिस को देखते ही भागने लगा।पुलीस ओवर टेक कर उक्त गाड़ी को पकड़ा तो उक्त गाड़ी से सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अपराधी के पास से सभी तरह के समान भी बरामद किया गया।
वहीं एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के भविसाह चौक शिवपुरी मोहल्ला में एक उजला रंग की चार चक्का वाहन पर कुछ साइबर अपराधी बैठे हुए हैं।इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अजित कुमार दल बल के साथ पहुंचे तो अपराधी भागने लगे।जिसको ओवर टेक करके रोका गया और जब जांच की गई तो 5 साइबर अपराधियों के पास से एटीएम, पासबुक, लेपटॉप, सिम कार्ड,मोबाइल,चेक बुक,पैन कार्ड बरामद हुआ।

Subscribe to my channel



