Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँद पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील

Spread the love

योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

अतर्रा नगर में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने धारा 144 के पालन और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अतर्रा कस्बे के चौक चौराहों पर सशस्त्र फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा भारी पुलिस बल व अर्द्ध सैनिक बलों के साथ अतर्रा कस्बे के बांदा रोड नरैनी रोड, बदौसा रोड, स्टेशन रोड, रामलीला मैदान, शास्त्री नगर सहित गली मोहल्लों में आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पैदल फ्लैग मार्च निकाला है। साथ ही मतदाताओं से निर्भीक एवं निडर होकर वोट डालने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि धारा 144 का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में धारा 144 लागू है इसके अलावा कोविड-19 नियमों का पालन कराया जाएगा जिससे चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो सके। इस मौके पर भारी पुलिस बल उपस्थित रहा

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com