करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के खिलाफ धरना -प्रदर्शन
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के खिलाफ धरना -प्रदर्शन

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के खिलाफ धरना -प्रदर्शन। फ्रेंड्स ऑफ आनन्द के सदस्यों ने आरोपियों की एनकाउंटर की मांग की। राजस्थान पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी।
*एंकर :-* राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर के अंदर उनके घर में जिस तरह से निर्मम हत्या की गई उससे करनी सेना संगठन के लोग काफी मर्माहत है ।इसी कड़ी में आज बुधवार को सहरसा में करणी सेना,फ्रेंड्स ऑफ आनंद संगठन के द्वारा सहरसा के वीर कुंवर सिंह चौक से शंकर चौक तक केंडिल मार्च निकालते हुए राजस्थान पुलिस के विरोध में जमकर की नारेबाजी।केंडिल मार्च में शामिल विरोध कर रहे करनी सेना से जुड़े विजय बसंत की माने तो करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या काफी निंदनीय है,हत्या के खिलाफ हमलोग सहरसा में विरोध प्रदर्शन कर रहे है,वहां के स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से उनकी हत्या है, हमलोगों की मांग है कि हत्या की सीबीआई जांच हो, संलिप्त हत्यारे की गिरफ्तारी हो,और इस घटना में जो लोग गिरफ्तार हुए है उन्हे फांसी की सजा दे।
वहीं करनी सेना संगठन के संगम सिंह की माने तो हमारे रस्ट्रीय अध्य्क्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्मम हत्या कर दी गयी वो भी घर घुसकर के ये बहुत शर्मिंदगी की बात है ।वहां के सरकार को कहेंगे जल्द से जल्द एक्शन लिया जाय और उनलोगों का इनकाउंटर किया जाय जो इसमें सम्मिलित है।उन्होंने ये भी कहा कि सरकार से मांग करते हैं कि जो भी इस हत्या में सम्मिलित अपराधी हैं उसको इनकाउंटर किया जाय या फांसी की सजा दिया जाय।

Subscribe to my channel


