BreakingprobivPublicउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसियासतस्थानीय खबरें
Trending

कामदगिरि सभागार में भव्य सेवा रत्न सम्मान समारोह संपन्न

कामदगिरि सभागार में भव्य सेवा रत्न सम्मान समारोह संपन्न

Spread the love

कामदगिरि सभागार में भव्य सेवा रत्न सम्मान समारोह संपन्न*

मंडल प्रभारी गंगाप्रसाद करवरिया

*चित्रकूट धाम।* श्री कामतानाथ प्रमुख द्वार स्थित कामदगिरि सभागार में दिनांक 23 सितम्बर 2026 को सेवा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि श्री अशोक बेरी, अखिल भारतीय सद्भावना प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ* रहे तथा *विशिष्ट अतिथि प्रो. आलोक चौबे, कुलपति, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय* अजय यादव एसडीएम कर्वी सदर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आयोजन *अधिकारी कामदगिरि प्रमुख द्वार डॉ. मदन गोपाल दास जी महाराज* ने किया।

कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेवाभावियों को *सेवा रत्न सम्मान* से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के आयोजन करता एवं मार्गदर्शक डॉ. मदन गोपाल दास महाराज ने कहा* कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

*मुख्य अतिथि अशोक बेरी ने कहा* कि निस्वार्थ सेवा से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। चित्रकूट में आई इस आपदा में आप सभी ने समर्पण के साथ काम किया इसलिए मैं आप सभी को प्रभु और सेवा कार्य करने की शक्ति दे ऐसी भगवान से प्रार्थना करता हूं

*कुलपति प्रो. आलोक चौबे ने कहा* कि शिक्षा का अंतिम लक्ष्य सेवा है हमारे विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने आपदा के अवसर पर सेवा कार्य की मिसाल पेश की और ग्रामोदय ऐसे ही सेवियों से होगा।

*एसडीएम कर्वी अजय कुमार यादव ने कहा* हमारे यशस्वी जिलाधिकारी पुलकित गर्ग जी ने आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए हमको यहां पर भेजा है और हम आपको भरोसा दिलाते हैं की ऐसी स्थाई कार्य योजना बनाई जाए कि भविष्य में ऐसी आपदा से बचा जा सके उन्होंने कहा कि प्रशासन ऐसे सेवा कार्यों में सदैव आपके साथ सहयोगी की भूमिका में रहेगा। सभी ने सेवा इंटरनेशनल द्वारा वितरित किए गए 4000 राशन के किट की सराहना की सेवा इंटरनेशनल की ओर से बाढ़ राहत आपदा समन्वयक डॉक्टर संतोष मिश्रा ने अपनी टीम गुरु प्रकाश शुक्ला शंकर यादव सभासद संत कुमार त्रिपाठी कार्तिकेय द्विवेदी एवं सभी पूज्य संतों का आभार व्यक्त किया जिनके कठिन परिश्रम से यह 4000 किट जहां जरूरत थी वहां पहुंचीं। और इसके लिए सभी ने सेवा इंटरनेशनल के ट्रस्टी डॉ भरत पाठक का आभार व्यक्त किया।

*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी गोपाल भाई अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान, राजेन्द्र मिश्रा सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, डॉ. उमेश शुक्ला पर्यावरण प्रमुख कानपुर प्रांत, संत कुमार त्रिपाठी विश्वनाथ त्रिपाठी ,गणेश मिश्रा बादल पयासी, अश्वनी अवस्थी , गोपाल मिश्रा , जितेन्द्र सिंह सभी को सहित बड़ी संख्या में संतवृंद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com