Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती विभिन्न शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई‌

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती विभिन्न शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई‌

Spread the love

चित्रकूट। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती विभिन्न शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई‌ । इस अवसर पर स्कूलों में प्रभात फेरी निकल गई इसके बाद राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान के बाद गोष्ठी आयोजित कर गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन पर आधारित भाषण राष्ट्रीय गीत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के बारे में उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को गांधी व शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलने की सीख दी। चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान सहित सभी शिक्षकों व कर्मचारी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। छात्र छात्राओं मैं गांधी और शास्त्री जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किया और सामूहिक रूप से गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का सामूहिक गान किया गया। सीतापुर माध्यमिक विद्यालय चित्र में प्रधानाध्यापक रामकृष्ण मौर्य ने ध्वज फहराया बच्चों को मिठाई बांटी। वहीं कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रचना यादव के नेतृत्व में सर्वप्रथम पूरे गांव की गलियों में प्रभात फेरी निकाली गई इसके बाद ध्वज फहराया ।बच्चों को महापुरुषों के जीवन पर आधारित बातें बताई गई और बच्चों को मिष्ठान बांटा गया कार्यक्रम में सहायक अध्यापक का सुशीला पांडेय विद्यासागर सिंह गीतांजलि प्रियंका द्विवेदी सोनू गौतम गरिमा सिंह सुनीता सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे। इसी तरह जिले के अन्य सभी प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास की वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी और श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी में आबकारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा उपस्थित शिक्षकों व छात्रों को नशा से दूर रहने की प्रतिज्ञा कराई गई। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक राजापुर नीरज वर्मा आबकारी सिपाही सनमान सिंह मोहम्मद अकरम लालचंद्र भी मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com