स्वास्थ्य संगोष्ठी एवं स्वास्थ्य मेला का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मानिकपुर में फीता काटकर शुभारंभ किया
स्वास्थ्य संगोष्ठी एवं स्वास्थ्य मेला का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मानिकपुर में फीता काटकर शुभारंभ किया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द तथा मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन समसामयिक स्वास्थ्य संगोष्ठी एवं स्वास्थ्य मेला का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मानिकपुर में फीता काटकर शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, स्वच्छता एवं पोषण पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कार दिया। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा रुकसाना तथा लक्ष्मी से स्मार्ट क्लास का फीता काटकर शुभारंभ कराया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया उन्होंने कंप्यूटर शिक्षक से छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण कराने के निर्देश दिए तथा छात्राओं से कंप्यूटर के बारे में जानकारी भी की जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि पठन-पाठन की व्यवस्था में सुधार कराया जाए, उन्होंने बार्डेन को सख्त हिदायत दी की सुधार किया जाए नहीं तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि शौचालय को ठीक कराया जाए छात्राओं के छात्रावास के निरीक्षण के दौरान खिड़की में पर्दे लगाने की निर्देश दिए तथा प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त करने को कहा, तत्पश्चात जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बालिकाओं के कराए जा रहे नेत्र परीक्षण का भी अवलोकन किया। और छात्र-छात्राओं द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी का कार्यक्रम में स्वागत करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से यह कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है ताकि छात्राओं का अच्छी तरह से स्वास्थ्य परीक्षण हो सके उन्होंने कहा कि जनपद की सभी चारों कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में यह कैंप आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर श्री राम जन्म यादव,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लव प्रकाश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर श्री मिथिलेश कुमार, मोबियस फाउंडेशन की श्रीमती पूनम परिहार, वार्डन नीति श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
*जिला संवाददाता पं राजा पांडेय की खास रिपोर्ट*

Subscribe to my channel

