Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा वर्ष 2018 में अर्ध सैनिक बल में चयन के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने के मुद्दे पर महाराष्ट्र के नागपुर के संविधान चौक से नई दिल्ली तक पदयात्रा निकाल रहे युवाओं की टोली

वर्ष 2018 में अर्ध सैनिक बल में चयन के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने के मुद्दे पर महाराष्ट्र के नागपुर के संविधान चौक से नई दिल्ली तक पदयात्रा निकाल रहे युवाओं की टोली

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

वर्ष 2018 में अर्ध सैनिक बल में चयन के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने के मुद्दे पर महाराष्ट्र के नागपुर के संविधान चौक से नई दिल्ली तक पदयात्रा निकाल रहे युवाओं की टोली को शनिवार सुबह आगरा पुलिस ने गुरुद्वारा गुरु का ताल धर्मस्थल से डिटेन कर 5 अलग अलग बसों में अलग अलग जगह भेज दिया।वही 10 युवाओं को शनिवार शाम तक हिरासत में रखने के बाद टूंडला छोड़ दिया। देर रात आगरा पहुंचे इन युवाओं ने निo सपा जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी एवं धर्मेंद्र यादव से संपर्क किया । आंदोलनरत अभ्यार्थी भूखे प्यासे धन के आभाव में अत्यंत दुःखी थे जिसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामजी लाल सुमन एवम् सपा नेताओ ने इन युवाओं के रहने खाने पीने का इंतजाम कराया। रविवार दोपहर को सपा नेताओ के साथ मीडिया में मुखातिब होते हुए इन युवाओं ने अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार की दास्तां बया की । इन युवाओं का कहना है कि इस दमनकारी नीति से उनका होंसला और जुनून कम नही होगा बल्कि बढ़ेगा वही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुमन ने देश मे अघोषित आपातकाल बताते हुए इन युवाओं को न्याय दिलाने की बात कही। लाल सिंह लोधी एवं सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा को अहिंसात्मक रूप से चल रही पैदल यात्रा महाराष्ट्र मध्य प्रदेश राजस्थान से सकुशल उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गई परंतु उत्तर प्रदेश सरकार के अलोकतांत्रिक रवैया के कारण किस पैदल मार्च को जबरन कुचलने का प्रयास किया गया इन अभ्यर्थियों के साथ समस्त समाजवादी परिवार की संवेदना है उन्होंने कहा सफ़र में मुश्किलें आए तो हिम्मत और बढ़ती है कोई जब रास्ता रोके तो जुर्रत और बढ़ती है आज नही तो कल इन मासूम अभ्यर्थियों की जीत होगी हमारी शुभकामनाएं इनके साथ है।
इस अवसर पर सलीम शाह,गौरव यादव ,धर्मेंद्र चौधरी,यदुवीर यादव,रामनरेश यादव,विधायक शर्मा,एकता सिंह सुरेश दिवाकर,अशफाक,कादिर अल्वी , सचिन बघेल ,वली शेर,जितेंद्र वाल्मीकि,गुड़िया भारती इत्यादि रहे।

गौरव यादव
ज़िला मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी आगरा

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com