गढवा युवा समाजसेवी दिनेश कुमार ने सुंडीपुर के युवाओं को प्रदान किया फुटबॉल,

दयानंद यादव रिपोर्ट

कांडी/ युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सुंडीपुर गांव में शनिवार को को युवा समाजसेवी सह कांडी उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य के उमीदवार सुषमा कुमारी के पति दिनेश कुमार ने दर्जनों युवाओं के बीच फूटबॉल प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
फुटबॉल पा कर सभी युवा प्रसन्न होते हुए एक साथ जोरदार तालियों से दिनेश कुमार का अभिवादन किया।
मौके पर समाजसेवी दिनेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश के कर्णधार हैं।
यदि बच्चों को खेल में रुचि है तो निश्चित ही वे खेल के माध्यम से अपने माता पिता साहित गांव व प्रखण्ड का नाम रौशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के अलावे खेल भी आवश्यक है। खेल का बेहतर प्रदर्शन के जरिए भी युवा खेल क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हमेशा ही मदद करता रहूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखण्ड के निर्धन, बेसहारा, लाचार व समाज की सेवा हेतु सदैव समर्पित हूँ। उन्होंने कहा कि प्रखण्ड में विकास की नदियां बहाना ही मेरा लक्ष्य है।
मौके पर अखिलेश विश्वकर्मा, अमरेन्द्र कुमार पासवान, भिमल पासवान, पप्पू पासवान, करण कुमार ठाकुर, मिकेन्द्र पासवान, संजीव पासवान, विकेश प्रजापति, राजीव शाह, प्रेमचंद्र चंद्रवंशी, विवेक चौधरी,छोटलाल चौधरी, नेता चौधरी व लल्लू साव सहित काफ़ी संख्या में खेलप्रेमी मोजूद रहें।
Subscribe to my channel



