Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

अयोध्या से आये अक्षत बाँट कर दिया जायेगा श्री राममन्दिर हेतु आमंत्रण

अयोध्या से आये अक्षत बाँट कर दिया जायेगा श्री राममन्दिर हेतु आमंत्रण

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति
*अयोध्या से आये अक्षत बाँट कर दिया जायेगा श्री राममन्दिर हेतु आमंत्रण*
आज दिनांक 30/11/23 दिन गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद जिला बाँदा द्वारा श्री राममन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व बाँदा चित्रकूट विभाग में अयोध्या से आये हुए पूजित अक्षत कलश को संघ कार्यालय से लाकर ढोल बाजो के साथ नगर भ्रमण कर दर्शन हेतु महेश्वरी देवी मंदिर में रखा गया।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज जी,जिला प्रचारक अनुराग जी,विभाग अध्यक्ष अशोक ओमर जी प्रमुख रूप से रहे।
विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी जी ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में राममन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बाँदा जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में 15 दिसंबर से विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल पदाधिकारियों द्वारा अक्षत वितरित कर राममन्दिर के भव्य कार्यक्रम में पहुँचने हेतु आमंत्रण दिया जायेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद जिला उपाध्यक्ष रेखा भटनागर जी,विभाग मठ मन्दिर प्रमुख शान्तनु चतुर्वेदी जी,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी जी,जिला कोषाध्यक्ष रविमोहन जी,धर्म प्रसार प्रमुख विमल निगम,सह धर्म प्रसार प्रमुख अभिषेक पाण्डेय जी,जिला गोरक्षा प्रमुख अनिल बजरंगी,राजेश गिरी जी,नगर अध्यक्ष सन्नी धुरिया,नगर मंत्री मनीष मंगल,नगर उपाध्यक्ष सुमित सोनी,नगर सत्संग प्रमुख राजेंद्र शास्त्री जी,जिला संयोजक के पी प्रजापति जी,सह संयोजक देवराज राजपूत जी,सह सुरक्षा प्रमुख सचिन सोनकर,जिला सह ,नगर संयोजक अक्षत रूपलिहा सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com