Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
सहरसा बिहार गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया गांव पूर्वी टोला वार्ड नंबर 12 में बुधवार की देर रात्रि को एक श्राद्ध कर्म की भोज आयोजन में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूत्रों के जानकारी अनुसार बताया गया कि श्राद्ध कर्म की भोज आयोजन में गैस सिलेंडर से खाना बना रहा था। इसी दौरान गैस लीकेज से आग लग गई। ग्रामीण लोगों ने किसी तरह जान बचाकर घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। गैस सिलेंडर भारत गैस एजेंसी बैजनाथपुर का बताया गया है।
Subscribe to my channel

