फिरोजाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने टूंडला विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह घनगर के समर्थन में एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया

उत्तरप्रदेश के जनपद फ़िरोज़ाबाद,15 फ़रवरी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने टूंडला विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह घनगर के समर्थन में एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया! टूंडला विधानसभा क्षेत्रबछगांवआर .आर.एम. इण्टर कॉलेज मैदान बछगांव पर सम्बोधित करते हुऐ कहा कि फिरोजाबाद की ‘जनता-जनार्दन’ का ये असीम स्नेह ‘परिवारवादियों’ और जिन्नावादियों की पराजय का ऐलान है। मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ ने फ़िरोज़ाबाद के कांच उघोग व चूड़ी उधोग की प्रशंसा की ।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी के नेतृत्व में किसानों के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध भाजपा सरकार ने ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ से जनपद फिरोजाबाद के 2,56,892 अन्नदाताओं को लाभान्वित किया है।
अन्नदाता का समग्र कल्याण डबल इंजन की सरकार का ध्येय है। सपा की सरकार के समय बाजार में बम चलते थे, व्यापारियों का अपहरण होता था, दंगे होते थे। अब भी बमबाजी होता है क्या, अब भी दंगे होते हैं क्या। अब बमबाजी नहीं बम-बम के नारे लगते हैं, सपा सरकार ने केवल सबसे पहला कार्य उग्रवादियों और बमबाजी करने वाले दंगाइयों के मुकदमों को वापिस लेने का कार्य किया। सैफई परिवार केवल अपने परिजनों की चिंता करते है किसी और की चिंता नही करते केवल अपना विकास करने की सोचते है, केवल सपा के नेताओं ने
गरीबों की जमीन हड़पने का कार्य किया लेकिन भाजपा की सरकार ने गरीबों की जमीन हड़पने वाले माफियाओं पर बुलडोजर चलाया है, सपा-बसपा-कांग्रेस ने अपने परिवार के लिए बड़े-बड़े महल बनाए ,भाजपा सरकार ने 5 साल में प्रदेश के 43 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का कार्य किया है, भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए समर्पित है, डबल इंजन की सरकार ने सबसे पहले अन्नदाताओं की कर्जमाफी की और किसान सम्मान निधि देने का कार्य किया। फिर से भाजपा सरकार आने जनपद फ़िरोज़ाबाद के आलू किसानों की खुशहाली के लिए फ़िरोज़ाबाद और टूंडला में आलू की चिप्स फैक्ट्री लगाने का कार्य किया जायेगा , टूण्डला विधानसभा क्षेत्र के खारे पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा हर घर घर शुद्ध गंगा जल पहुचाने का कार्य किया जाएगा ।गोवंश को कटने नही देंगे और ना ही किसानों की फसलों को नष्ट नही होने देंगे। गोमाता को किसी भी कीमत पर कसाइयों के हाथों में नही जाने देंगे और कान्हा गोशाला ओं का निर्माण किया जाएगा । भाजपा सरकार ने अवैध बूचड़खानों और गोतस्करी बन्द कराने का कार्य किया।गरीब कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, भयमुक्त समाज एवं समृद्धशाली प्रदेश बनाने के लिए 20 फरबरी को कमल के फूल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान प्रमुखरूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी , भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह घनगर पूर्व सांसद चौ. बाबू लाल , पवन ठाकुर किसान नेता, जिला संयोजक व्रन्दावन लाल गुप्ता , दीपक राजोरिया , दीपक चौधरी , जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता , सुशील जी महाराज , ब्रजेश उपाध्याय , शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार , महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार , ठा. इंद्रपाल सिंह , योगेश प्रताप सिंह, विनोद प्रताप सिंह बिन्नू , महावीर सिंह बघेल, संजय परमार व बड़ी संख्या अपार जनसमूह उपस्थित था।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

Subscribe to my channel


