सहरसा बिहार दौड़ने के क्रम में एक छात्राएं की मौत, परिवार वालों में मातम
दौड़ने के क्रम में एक छात्राएं की मौत, परिवार वालों में मातम

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खजुरी के एक छात्राएं दौड़ने के क्रम में जमीन पर गिरने से घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। परिवार वालों में मातम छा गया। मृतक छात्राएं मन्टुन राम की पुत्री द्रोपति कुमारी है। मृतक आठवीं क्लास की छात्राएं थी। मृतक छात्राएं के पिता मन्टुन राम ने बताया कि हमारी पुत्री प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में कबड्डी में विजेता टीम रही थी। उसको जिला स्तर के लिए अनुशंसा की गई थी। जिसकी तैयारी को लेकर शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने साथी के साथ विद्यालय के मैदान में दौड़ लगा रही थी उसी क्रम में अचानक जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गई। साथी के द्वारा आसपास के लोग समेत उनके स्वजनो को सूचना दी गई। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने शिक्षक पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहे है।
विधालय में शिक्षक के सामने घटना हुई हैं लेकिन शिक्षक बताने से इंकार क्यों कर रहे हैं। घटना के बाद विद्यालय को बंद कर सभी शिक्षक क्यों फरार हो गये। इससे जाहिर होता है कि दाल में कुछ काला हैं। जब छात्राएं की मृत्यु दौड़ के क्रम में हुई है यह मृत्यु एक्सीडेंटल में आता है या नहीं इसकी जांच अधिकारी को करना चाहिए। लेकिन एक गरीब परिवार के होने के नाते उनका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया और आनन-फानन में उनका दाह संस्कार उनके स्वजनों से करा दिया गया। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मृत्यु कैसे हुई है हमें पता नहीं है जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की शनिवार की सवेरे स्कूल बंद के दौरान अपने साथी के साथ दौड़ रही थी। अचानक जमीन पर गिर जाने से घटनास्थल पर
अचानक जमीन पर गिर जाने से घटनास्थल पर दम तोड़ दी। इस घटना को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को बताया गया लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार की मुआवजा नहीं मिलने की बात बताए गए। इस परिस्थिति में स्वजनो के द्वारा अंतिम दाह संस्कार की गई। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा छात्राएं के घटना के बारे में जानकारी मिली है। जांच का मामला हैं।

Subscribe to my channel



