Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जिलाधिकारी के स्वच्छता अभियान के आदेशों की उड़ी धज्जियां

जिलाधिकारी के स्वच्छता अभियान के आदेशों की उड़ी धज्जियां

Spread the love

*जिलाधिकारी के स्वच्छता अभियान के आदेशों की उड़ी धज्जियां*
शासन और प्रशासन के आदेशानुसार आज पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान का कार्य किया जा रहा है किंतु खेद है कि ग्राम पंचायत भदेहदु ब्लॉक बिसंडा जनपद बांदा में स्वच्छता के नाम पर लीपापोती की जा रही है स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम पर जिलाधिकारी बाँदा के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत भदेहदु ब्लॉक बिसंडा में सदैव ताला लगा रहता है वमुश्किल ताला खुला तो गंदगी का अंबार लगा है ना पानी की व्यवस्था न लाइट की व्यवस्था ना यहां बर्तनों की व्यवस्था है न ही कभी कोई केयरटेकर आती है ऐतिहासिक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के दिन भी संबंधित कर्मचारियों के द्वारा सामुदायिक शौचालय की सफाई नही की गई न ही मौके पर केयरटेकर उपस्थित हुई इससे सीधा साबित हो रहा है कि ग्रामीण के कर्मचारियों पर शासन और प्रशासन के आदेशों का कोई फर्क नहीं पड़ता जबकि ग्राम पंचायत अध्यक्ष प्रधान के द्वारा कई बार लिखित पत्र देकर संबंधित केयरटेकर के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए तत्काल दूसरा केयरटेकर नियुक्त करने की मांग की गई है लेकिन संबंधित उच्च अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्यवाही नही की ऐसी गंभीर समस्या को देखते हुए समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक मौके पर पहुंच ग्राम प्रधान शांति देवी व प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद बाल्मीकि पंचायत सचिव आकाश वर्मा पंचायत सहायक सफ़ाई कर्मी भोला वाल्मीकि सहित ग्राम पंचायत के सदस्यों व ग्रामीणों को सामुदायिक शौचालय भवन में बुलवाकर स्थलीय हकीकत से रूबरू करवाते हुए संबंधित समूह के सुपरवाइजर जंगबहादुर यादव से वार्ता की तो उन्होंने अपने निजी कार्य मे ब्यस्त होने की बात करके समस्या को टाल दिया तब पीसी पटेल जनसेवक ने जरिये मोबाइल से जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल से पूरी समस्या के बारे में बताकर तत्काल कार्यवाही की मांग की व उनके व्हाट्सएप में सामुदायिक शौचालय की वीडियो फोटो भी भेज दी एवं समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक के नेतृत्व में ग्राम भदेहदु में गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया उचित कार्यवाही न होने पर 7 अक्टूबर से अनशन शुरू की बात कही तभी जिलाधिकारी के द्वारा तुरंत जिलापंचायत राजअधिकारी dpro को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है इस मौके पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ग्राम प्रधान शांति देवी प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद,ग्राम पंचायत सचिव आकाश वर्मा, सफाई कर्मी भोला बाल्मीकि, पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत के सदस्यगण, सहित विनोद कुमार, बाला प्रसाद, बालकरण,रामेश्वर, रामकरण, संजय, चंद्रमड़ी, मनोज कुमार, बुद्धबिलाश, संतकुमार, रोहित, दिनेश, सम्पतिया, राजकुमारी, मीरादेवी, बिलासा, सांतोस कुमार, हीरालाल, रामदास, रामभरत, आदि सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com