BreakingprobivPublicUncategorizedउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवदेश – दुनियाबिहारव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

1.72 करोड़ रुपये में हुआ चौंसठ महायोगिनी मेले का डाक, चार धाम यात्रा का मिलेगा अनुभव

1.72 करोड़ रुपये में हुआ चौंसठ महायोगिनी मेले का डाक, चार धाम यात्रा का मिलेगा अनुभव

Spread the love

1.72 करोड़ रुपये में हुआ चौंसठ महायोगिनी मेले का डाक, चार धाम यात्रा का मिलेगा अनुभव

समस्तीपुर के संवेदक संजय कुमार ने लगाई सबसे ऊंची बोली, पटेल मैदान में 1 दिसंबर से 15 जनवरी तक सजेगा मेला

सहरसा।

शहर के पटेल मैदान में लगने वाले प्रसिद्ध रक्तकाली चौंसठ महायोगिनी मेले के डाक की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। इस बार मेले के डाक ने राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाया है। समस्तीपुर के संवेदक संजय कुमार ने 1 करोड़ 72 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर मेले का ठेका अपने नाम कर लिया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार डाक की राशि में काफी बढ़ोतरी हुई है।

जिला विकास भवन में डीडीसी गौरव कुमार की अध्यक्षता में डाक की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान सदर एसडीएम श्रेयांश तिवारी, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सदर एसडीएम ने बताया कि पिछले वर्ष मेले का डाक 96 लाख 51 हजार रुपये में हुआ था।

इस बार 23 नवंबर को आयोजित डाक प्रक्रिया में कुल छह संवेदकों ने एनआर कटाकर हिस्सा लिया। सभी संवेदकों की मौजूदगी में पिछले वर्ष की राशि 96 लाख 51 हजार रुपये से बोली की शुरुआत हुई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद बोली 1 करोड़ 72 लाख रुपये तक पहुंच गई। इसके बाद समस्तीपुर के संवेदक संजय कुमार को मेले का ठेका आवंटित कर दिया गया।

15 जनवरी तक चलेगा मेला, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

पटेल मैदान में चौंसठ महायोगिनी मेला एक दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले में दुकान, झूले और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले लोगों के लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य होगा।

मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पूरे मेला अवधि के दौरान परिसर में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। प्रशासन की ओर से मेले की सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी।

मौत का कुआं और आकर्षक झूले होंगे मुख्य आकर्षण

लगातार दूसरी बार मेले का ठेका हासिल करने वाले संवेदक संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष भी पटेल मैदान में महायोगिनी मेला लगाया था। पिछले वर्ष मेले में बनाई गई वैष्णो देवी की गुफा लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रही थी।

उन्होंने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं और दर्शकों को मेले में चार धाम यात्रा का जीवंत अनुभव कराने की विशेष तैयारी की जा रही है। इसके अलावा रोमांच पसंद करने वाले लोगों के लिए मौत का कुआं और बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले लगाए जाएंगे। मेले को पहले से अधिक आकर्षक और मनोरंजक बनाने की तैयारी की जा रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com