आगरा तीर्थ बटेश्वर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद


आगरा जनपद के तहसील बाह क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर में मंगलवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा जहां दूरदराज से भारी संख्या में लोग भगवान भोले के मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए लाखों की संख्या में पहुंचें। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई। आपको बता दें उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल बटेश्वर धाम में यमुना किनारे चंद्राकार में प्राचीन सैकड़ों वर्ष पुराने 101 शिव मंदिर बने हुए हैं। इन मंदिरों में भगवान शिव खुद विराजते हैं। हर वर्ष लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु भगवान भोले के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते है। भगवान भोले के मुख्य मंदिर ब्रह्मा लाल महाराज की लोगों पर असीम अनुकंपा है। जहां जिस ने जो मांगा उसे आशीर्वाद मिला और उसकी मनोकामना पूर्ण हुई। लोगों की मनोकामना मनौती पूरी होने पर यहां श्रद्धालुओं द्वारा पीतल के बड़े छोटे घंटे चढ़ाए जाते हैं। सैकड़ों वर्षो से यह परंपरा बनी हुई है यमुना और चंबल के बीहड़ में हुए डाकू और बागियों ने बटेश्वर के मंदिरों में विशाल घंटे चढ़ाए थे। जो आज भी आस्था का प्रतीक हैं।बटेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दूरदराज से भगवान भोले के दर्शन को पहुंचते हैं। और अपने परिवार की मनोकामना की लिए मनौती मांगते। गंगा जी सोरों घाट से कांवड़िए अपनी कांवड़ में गंगाजल लेकर यहां भारी संख्या में पहुंचते हैं। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व होने पर भारी संख्या में कावड़िए श्रद्धालु भारी संख्या में गंगा जल लेकर बटेश्वर धाम पहुंचे अपने परिवार के साथ लोगों ने शिवलिंग पर अभिषेक किया। भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भगवान के दर्शन पाने के लिए यमुना में डुबकी लगाकर मंदिरों में शिवलिंगों पर जलाभिषेक करते नजर आए। तीर्थ धाम घंटों की गंगा घाट से गुजायमान हो गया। वही त्यौहार पर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद की गई। मंदिरों के यमुना घाटों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



