Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बी एन एम यु जंतु विज्ञान के डॉ ब्रजेश हुवे काठमांडू में युवा वैज्ञानिक से सम्मानित

बी एन एम यु जंतु विज्ञान के डॉ ब्रजेश हुवे काठमांडू में युवा वैज्ञानिक से सम्मानित

Spread the love

बी एन एम यु जंतु विज्ञान के डॉ ब्रजेश हुवे काठमांडू में युवा वैज्ञानिक से सम्मानित।
आलोक बादल आवाज इंडिया लाइव कोसी प्रमंडल सहरसा बिहार

नेपाल एक्वाकल्चर सोसाइटी के द्वारा 6एवं 7 को काठमांडू में हुवे अंतर्राष्ट्रीय साइंस कॉन्फ्रेंस में बी एन एम यू के टी पी कॉलेज मधेपुरा जंतुविज्ञान विभाग के अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह को युवा वैज्ञानिक सम्मान से सम्मानित किया गया. ज्ञात हों की उक्त अंतर राष्ट्रीय विज्ञान कॉन्फ्रेंस में चार देश नेपाल, बांग्लादेश, थायलैंड और भारत के पंद्रह संस्था का कॉलेबोरेशन प्राप्त था. जिसमे डॉ ब्रजेश सिंह नें इन्विटेड स्पीकर के रूप में कोशी में कालाजार रोग की स्थिति और बचाव और उन्मूलन के सुझाव पर अपना महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसमें संस्था के शिक्षाविदों के द्वारा लिए गए निर्णयउपरान्त उन्हें उक्त सम्मान से सम्मानित किया गया.उक्त अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महासम्मेलन के उद्घाटनकर्ता के रूप में मुख्य अतिथि में नेपाल के माननीय स्वास्थ्य एवं पापुलेशन मंत्री मोहन बहादुर बसंत आये थे.जिन्होंने दीप प्रज्वालित करके कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुवे विश्व के वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों को शुभकामनायें दिए.ज्ञात हों की उक्त विज्ञान महासम्मेलन में युवा वैज्ञानिक सम्मान से सम्मानित होने वालों में डॉ ब्रजेश सिंह सिंहेश्वर नगर पंचायत वार्ड 4 के डॉ राधा रमन सिंह और श्रीमती रेखा देवी की पुत्र है और इन्होने 2014 में हीं जंतु विज्ञान के विद्वान प्रोफेसर डॉ नरेन्द्र श्रीवास्तव के अधीन कलाज़ार रोग पर पीएचडी हेतु शोध किया और स्वास्थ्य विभाग और वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन को साल में एक बार के बजाये दो बार डी डी टी छिड़काव का सुझाव प्रस्तुत किया जिस मौलिक शोध के कारण हीं भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय के शोधर्थियों में सबसे पहले यू जी सी के शोध गंगा वेबसाइट पर इनका शोध प्रबंध प्रकाशित किया गया और इस अच्छे रिसर्च के वजह से पूर्व में भी इंटरनेशनल साइंस एंड रिसर्च अकादमी और इंटरनेशनल फाउंडेशन एनवायरनमेंट एंड इकलॉजी द्वारा युवा वैज्ञानिक सम्मान और इंटरनेशनल बेनोवेलेंट रिसर्च फाउंडेशन द्वारा वर्ल्ड क्लीन एनवायरनमेंट प्रमोशन अवार्ड भी दिया जा चूका है. साथ हीं वे बीस सेमिनार में को चेयरपर्शन और लीड लेक्चर आदि भी दें चुके हैं. डॉ ब्रजेश कुमार सिंह को मिले इस सम्मान पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के डॉ रंजन यादव, डॉ दिलीप कुमार दिल, डॉ अमित प्रकाश भारती, डॉ संत प्रकाश भारती, छात्र राजद के डॉ माधव कुमार, निरंजन कुमार निराला, जंतु विज्ञान के शोधार्थी आनंद कुमार भूषण, लक्ष्मण कुमार,निशा कुमारी, पूजा कुमारी,अविनाश कुमार, छात्र जानधिकार पार्टी के अंशु कुमार सिंह, अतिथि सहायक प्राध्यापक
डॉ सुमंत राव, डॉ स्वेता शरण,डॉ अनुजा कुमारी, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ चन्दन चाँद, मनीषा कुमारी स्वीटी कुमारी आदि नें बधाई एवं शुभकामनायें दिया है.

 

दर्जनों शिक्षविदों को भी मिला काठमांडू में सम्मान.

भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय से डॉ ब्रजेश सिंह के आलावे दर्जनों शिक्षाविद को भी काठमांडू के अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मिला सम्मान जिसमें जंतु विज्ञान के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ नरेन्द्र श्रीवास्तव को भी उनके तीन पुस्तकों की रचना के साथ दर्जनों शोध पत्र प्रकाशन को लेकर प्रो डॉ तेज कुमार श्रेष्ठ स्वर्ण पदक सम्मान से सम्मानित किया गया और वही जंतु विज्ञान के हीं डॉ भुवन भास्कर मिश्रा को उनके तीन दर्जन शोध पत्रों के प्रकाशन को लेकर सीनियर साइंटिस्ट सम्मान से सम्मानित किया गया साथ हीं वनस्पति विज्ञान विज्ञान के डॉ पंचानंद मिश्रा को इन्विटेड स्पीच देने पर सम्मान दिया गया. और सबसे बरी बात तो यह रहा की पेपर प्रस्तुति में ओरल के लिए भी मधेपुरा के हीं आनंद कुमार भूषण और पोस्टर के लिए भी मधेपुरा की हीं पूजा कुमारी को बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड भी दिया गया. वही अन्य शोधर्थियों में निशा कुमारी, गुड्डी कुमारी आदि को भी प्रेजेंटेशन सर्टिफिकेट दिया गया..

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com