स्वछता एवं जागरूकता कार्यक्रम पूर्ण हुआ
स्वछता एवं जागरूकता कार्यक्रम पूर्ण हुआ

*स्वछता एवं जागरूकता कार्यक्रम पूर्ण हुआ*
कटिहार:-आज गंगा समग्र, काढ़ागोला घाट समिति के तत्वावधान में काढ़ागोला घाट पर 246 वां रविवार(सप्ताह)स्वछता एवं जागरूकता कार्यक्रम पूर्ण हुआ।आज महात्मा गाँधी के जयंती के पूर्व उन्हें स्वच्छांजलि देने के लिए”स्वछता के लिए एक घन्टे का श्रमदान”कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं गंगा नदी किनारे देव बृक्ष बरगद, पीपल,पाखर लगाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरारी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री पूरन साह ने अपना श्रमदान देकर लोगों के बीच स्वछता का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि आज गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा 246 वां सप्ताह से काढ़ागोला घाट पर स्वछता का कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रमों को के माध्यम से जागरूकता का कार्यक्रम चलाती आ रही है जो बहुत ही सराहनीय कार्य है।आज महात्मा गांधी जी की जयंती के पूर्व 1 अक्टूबर को स्वछता के लिए एक घंटे के श्रमदान गंगा नदी किनारे देकर लोगों को गंगा के प्रति जागरूक करने के दिए हैं।उन्होंने लोगों से अपील भी किया कि गंगा नदी में किसी भी प्रकार का कुड़ा कचरा का निपटान नहीं करना चाहिए।साथ सभी को स्वछता का शपथ भी दिलवाया।जिला सहसंयोजक नवीन चौधरी बाबा ने बताया कि आज महात्मा गांधी के जयंती के पूर्व उन्हें स्वच्छांजलि देने के लिए गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने काढ़ागोला घाट पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया साथ ही बृक्षारोपण का भी कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सहसंयोजक नवीन चौधरी बाबा, प्रखंड संयोजक मनोज साह, बरारी उप मुख्य पार्षद अमन कुमार,नमामि गंगे परियोजना पदाधिकारी बृजमोहन यादव,दक्षिण भण्डारतल मुखिया शुनिल मंडल,सरपंच अर्जुन सिंह, समिति एनुल हक,थाना प्रभारी मनीष रजक,मनोज गुप्ता, जीवछ गुप्ता,परमजीत सिंह, रवि कुमार,रूदल मंडल, सुशील राय, राहुल सिंह, राजू शर्मा, विभाष मंडल, अनिल मंडल, नवीन साह, राजीव साह, राजेश साह, अखिलेश मंडल, कुमोद मंडल, दिलीप सहनी, मुन्ना चौधरी, राजेन्द्र मंडल,दीपक कुमार,आरती देवी,गायत्री देवी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel



