Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव 

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव 

Spread the love

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर – बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर पुलिस शिविर अंतर्गत गम्हरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर 08 ब्राह्मण टोला मे बीते शनिवार की देर संध्या को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव किया गया। जिसमें एक पक्ष के एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हालांकि जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट व पथराव में जख्मी महिला के पीड़ित पति इंद्र किशोर खाँ ने बताया कि मेरे पत्नी के नाम से जो केवाला वाला जमीन है, उस जमीन पर हमारे बड़े भाई चंद किशोर खाँ समेत उन परिवार के लोगों ने जोर जबरदस्ती दखल करना चाह रहा है। जिसका खाता नंबर 329 खेसरा नंबर 4313,4318 एवं रकवा 10 डिसमल हैं। जिसका राजस्व रसीद हमें प्राप्त है। जमीन भी मेरे दखल कब्जा में हैं। मारपीट को लेकर पुलिस शिविर बैजनाथपुर में आवेदन दिया है। आवेदन में पीड़ित
इंद्रकिशोर खां अपने ही भाई चंद्रकिशोर खां एवं भतीजा सुशील कुमार खां सहित अन्य पर मारपीट
करने का आरोप लगाया है, बताया है कि  बीते शनिवार की देर संध्या को मेरे दरवाजे पर आकर नामित लोगों ने  गाली गलौज करते हुए मेरे परिवार के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, जिसमें हमारी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जिसके बाद हम लोगों ने हल्ला किया तो आसपास के लोगों ने आकर हम लोगों की जान बचाई है। इससे पूर्व भी हम लोगों के साथ मारपीट किया गया था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com