BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवदेश – दुनियाबिहारराजनीतीव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा में एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट प्रोग्राम का समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण

राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा में एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट प्रोग्राम का समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण

Spread the love

राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा में एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट प्रोग्राम का समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण

सहरसा विकास कुमार प्रभारी सहरसा

राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा के अंतिम वर्ष के डिप्लोमा छात्र-छात्राओं के लिए इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड लाइवलीहुड फेज-2 के अंतर्गत आयोजित एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं में रोजगार के लिए आवश्यक संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क, साक्षात्कार कौशल एवं कार्यस्थल से संबंधित व्यवहारिक दक्षताओं का विकास करना था। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को समारोह में प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. मिथुन कुमार ने कहा आज के प्रतिस्पर्धी रोजगार बाजार में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक कौशल अत्यंत आवश्यक हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट समन्वयक प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा, “इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रोजगार एवं प्लेसमेंट की तैयारी के लिए उपयोगी कौशल प्राप्त हुए हैं। हमारा प्रयास है कि छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार अवसरों के लिए निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सह-समन्वयक प्रो. सौरभ ने कहा, “इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास, संचार क्षमता एवं साक्षात्कार कौशल को विकसित करने में सहायक होते हैं तथा उन्हें रोजगार के लिए बेहतर ढंग से तैयार करते हैं।कार्यक्रम के प्रशिक्षक श्री राम कृष्ण पांडेय ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क, साक्षात्कार की तैयारी तथा कार्यस्थल पर आवश्यक व्यवहारिक कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण के सफल समापन पर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने इस प्रशिक्षण को रोजगार एवं भविष्य के व्यावसायिक जीवन के लिए उपयोगी बताया।इस अवसर पर प्रो. मिंटू, प्रो. सिद्धांत, प्रो. लक्ष्मी, प्रो. प्रभास, प्रो. शुभम, प्रो. श्वेता, प्रो. मुकेश सहित संस्थान के अन्य व्याख्याता एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com