मथुरा अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने मनाई संत रविदास जयंती, संत के बताए रास्ते पर चलने की अपील
अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने मनाई संत रविदास जयंती, संत के बताए रास्ते पर चलने की अपील

मथुरा संत रविदास जी की 646 वीं जयंती पर देश भर के साथ साथ मथुरा में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। समता फाउंडेशन ने संत रविदास जयंती पर जातिवाद हटाओ भेदभाव मिटाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठन के लोग भी उपस्थित रहे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा मानवता एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत संत रविदास जी की 646 वीं जयंती पर जातिवाद हटाओ भेदभाव मिटाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृष्णा नगर स्थित समता फाउंडेशन के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संघटन के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की गई।संत रविदास ने भारत में व्याप्त जातिवाद भेदभाव मिटाने के लिए आजीवन संघर्ष किया सर्वप्रथम मुख्य रुप से पधारे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने संयुक्त रुप से संत रविदास के छवि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।अतिथियों ने बताया सामाजिक क्रांति के अग्रदूत संत रविदास ने भारत में व्याप्त जातिवाद भेदभाव मिटाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए संत रविदास ने जातिवाद को अवरोध के रूप में माना। दोनों नेताओं ने संयुक्त रुप से आह्वान किया कि जातिवाद हटाओ भेदभाव मिटाओ तभी संत रविदास को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सपा नेता दिनेश आनंद पापे ने संत शिरोमणि रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया। और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही आम नागरिकों के राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



