10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्ता
10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्ता

10 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
बिहरा थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई, दो शराबी भी पकड़े गए
सहरसा। विकास कुमार प्रभारी सहरसा 
मद्य निषेध विभाग की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहरा थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान चलाकर एक शराब कारोबारी को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के बड़ा भरना गांव स्थित वार्ड नंबर-3 निवासी बाबुल कुमार के रूप में बताई गई है। मद्य निषेध विभाग की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए बाबुल कुमार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर कारोबारी को हिरासत में ले लिया।
इसी अभियान के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम ने शराब सेवन के आरोप में दो शराबियों को भी गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मद्य निषेध विभाग के पुलिस इंस्पेक्टर संजीत कुमार ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार और शराब सेवन के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर आगे भी छापेमारी कर शराब कारोबारियों और शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel



