BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवदेश – दुनियाराजनीतीव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारस्थानीय खबरें
Trending

कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Spread the love

कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

सहरसा विकास कुमार प्रभारी सहरसा

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के कार्यक्रम की घोषणा के उपरांत जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व सचिव के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन कार्यक्रम, आदर्श आचार संहिता तथा नाम-निर्देशन, मतदान एवं मतगणना से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
बैठक में बताया गया कि निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नाम-निर्देशन दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 07 अक्टूबर तथा अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर निर्धारित है। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक तथा मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में संपत्ति विरूपण से संबंधित प्रावधानों तथा चुनाव प्रचार सामग्री, विशेषकर पम्पलेट एवं पोस्टर के मुद्रण से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी गई। प्रतिनिधियों को बताया गया कि निर्वाचन सामग्री के मुद्रण एवं प्रकाशन में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 127क के प्रावधानों का अनुपालन आवश्यक है।नाम-निर्देशन के संबंध में बताया गया कि नाम-निर्देशन पत्र निर्धारित समयावधि में प्रपत्र-2ई पर दाखिल किया जाएगा तथा इसके साथ फॉर्म-26 पर शपथ-पत्र की पूर्ण विवरणी प्रस्तुत करनी होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को नाम-निर्देशन पत्र पर 10 प्रस्तावकों का विवरण देना होगा तथा प्रस्तावक को कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता होना आवश्यक है। एक प्रस्तावक एक से अधिक अभ्यर्थियों का प्रस्तावक बन सकता है।बैठक में मतदान प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन बैलेट पेपर के माध्यम से होगा तथा मतदान प्राथमिकता क्रम के आधार पर किया जाएगा। मतदाता अभ्यर्थियों के नाम के सामने रोमन अंक अथवा संख्यात्मक रूप में अपनी प्राथमिकता अंकित करेंगे। मतदान के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले वायलेट स्केच पेन का ही उपयोग किया जाएगा। जिले में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची दिनांक 30 दिसंबर 2025 के अनुसार कुल 11,558 मतदाता हैं, जिनमें 8,640 पुरुष एवं 2,918 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 13 मतदान केंद्र निर्धारित हैं।बैठक में यह भी बताया गया कि मतदान के पश्चात सभी मतपेटिकाओं को सुरक्षा बल के साथ निर्धारित पूर्णिया स्थित वज्रगृह में भंडारित किया जाएगा तथा मतगणना पूर्णिया स्थित चयनित मतगणना हॉल में संपन्न होगी।जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने की अपील की।उक्त बैठक में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, मार्क्ससिस्ट, इंडियन नेशनल कांग्रेस,राष्ट्रीय जनता दल एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com