BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवदेश – दुनियाबिहारराजनीतीव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

सीपीएम ने प्रतिरोध मार्च निकालते मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन

सीपीएम ने प्रतिरोध मार्च निकालते मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन

Spread the love

सीपीएम ने प्रतिरोध मार्च निकालते मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन

सहरसा विकास कुमार प्रभारी सहरसा

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम जिला कमेटी सहरसा के नेतृत्व में शारदा नगर,बटराहा स्थित अपनी पार्टी कार्यालय से भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाल गगनभेदी नारा लगाते हुए शहीद चौक पर पुतला दहन किया। तत्पश्चात पार्टी नेता मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में चले नुक्कड़ सभा को पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य सह सहरसा पार्टी जिला सचिव का. रणधीर यादव ने कहा द इंडियन एक्सप्रेस के मुख्य पेज पर छपे न्यूज ने जो सच्चाई देश के सामने रखा उससे प्रतीत होता है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार SIR नहीं देश की लोकतंत्र की हत्या किया है। तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में दो आयुक्त की बैगर सलाह मशविरा की मनमानी ढ़ंग से सारे कार्यों को अंजाम दिया गया है। जिसमें देश के करोड़ों मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया गया और संविधान की धज्जियां उड़ाते फार्म – 6 में छेड़छाड़ कर मनमाफिक मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कर बीजेपी के लिए काम किया गया। विपक्ष के लाख विरोध के बाद ये सब होता रहा यह लोकतंत्र का चीरहरण है। पार्टी जिला सचिव का. रणधीर यादव ने आक्रोश भरे लहजे में कहा कि SIR पर रोक लगाते अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर राष्ट्र द्रोह का मुकादमा कर जेल नहीं भेजा गया तो सीपीएम लोकतंत्र के ऐसे हत्यारे के खिलाफ श्रृंखलाबद्ध तरीका से तीख़ा और बड़ा से बड़ा आंदोलन करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य कृष्ण दयाल यादव,कुलानन्द कुमार,ब्यास प्रसाद यादव पार्टी जिला कमेटी सदस्य कामरेड डोमी पासवान, मुर्शीद आलम, केशव कुमार, मदन पासवान, प्रदीप साह ,अनिता देवी के अलावा पार्टी नेत्री चन्द्रकला देवी, प्रिया कुमारी, मनोज सिंह, ब्रजेश, जयजय राम पासवान, कामख्या यादव, बिंदेश्वरी पासवान संजय पासवान, पिन्टू कामत, कैलाश स्वर्णकार, शंकर महतो, नागो पासवान, सदानंद कुमार आदि ने भाग लिया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com