Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी को लेकर राजभर के खिलाफ यादव महासभा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन- देवराज यादव

यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी को लेकर राजभर के खिलाफ यादव महासभा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन- देवराज यादव

Spread the love

यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी को लेकर राजभर के खिलाफ यादव महासभा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन- देवराज यादव

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह

बांदा – यादव महासभा बांदा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देते हुए पत्रकार वार्ता में यादव महासभा के जिला अध्यक्ष देवराज यादव ने बताया की सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर विधायक जहुराबाद ने यादव समाज के ऊपर जो आपत्ति जनक टिप्पणी की है वह निंदनीय व निराशाजनक है इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है ऐसी आपत्ति जनक टिप्पणी किसी भी व्यक्ति को नहीं करना चाहिए यादव समाज हमेशा देश के लिए कुर्बान होने वाली कौम है जो हमेशा स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई से लेकर के जितनी भी आजादी की लड़ाइयां लड़ी गई हैं सब में आगे होकर प्रांणो की आहुतियां दी है व हर क्षेत्र में यदुवीरों ने देश का गौरव बढ़ाया है तो वहीं कई देशों में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर भारतीय लोकतंत्र में कई प्रदेशों में माननीय मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल, रक्षामंत्रालय, रेलमंत्रालय जैसे पदों को सुशोभित किया है। यादव समाज के लोग अपनी शिक्षा और कठोर परिश्रम के बदौलत विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे अच्छे पदों पर कार्यरत हैं जो मेहनत करेगा सफलता उसे ही प्राप्त होगी।
इसके बावजूद राजभर को शायद इतिहास का पता नहीं ऐसी ओछी बयानबाजी करके यादव (अहीर) समाज को आहत किया है यादव महासभा इसकी घोर निन्दा करते हुए महामहिम राज्यपाल से जिलाधिकारी महोदया द्वारा कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री जागेश्वर यादव जी , वरिष्ठ अधिवक्ता बलराम यादव,मंडल अध्यक्ष भवानीदीन यादव, वरिष्ठ नेता सपा शरद यादव,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डी आर यादव, जिला संगठन मंत्री राकेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार राम जी भाई ,एड.गंगासागर यादव ,एड रामप्रकाश यादव, एड सुनील यादव,ब्लॉक अध्यक्ष युवा बड़ोखर रामबाबू यादव सहित भारी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।

राजकिशोर यादव
जिला शोशल मीडिया प्रभारी
अ भा यादव महासभा बांदा उ प्र
9919316181,9305615604

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com