सुपौल : दिनदहाड़े बैखोफ अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या। अपराधियों का मनोबल आसमान पर।

रिपोर्ट:-बलतम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत किशनपुर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े बैखोफ अपराधियों ने आपसी झगड़े को लेकर गोली मारकर हत्या करने की है।
इन दिनों सुपौल जिले में गोली कांड का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है।
छोटी छोटी बातों पर गोली चल जाती है।
अपराधियों का मनोबल आसमान छू रहा है।
इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल जिला के किशनपुर थाना क्षेत्र से आ रही है।जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर मौत की नींद सुला दी है।
घटना को लेकर गांव मे सनसनी फैल गई है।
आक्रोश ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ एनएच को कई घंटो तक जाम किया।
मृतक की पहचान सोनू साह,उम्र करीब-25- वर्ष पिता बहादुर साह, किशनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत करहैया पंचायत के आभुवार गांव के वार्ड नम्बर-03-का रहनें वाला बताया जा रहा है।
वही आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर किशनपुर थाना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उच्च पदाधिकारी की मांग की।
उन्होंने उच्च पदाधिकारी से अपराधियों को गिरफ्तारी करने का भी मांग किया।
उन्होंने बताया कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हमलोग जाम स्थल से नहीं हटेंगे।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही SP, मनोज कुमार,ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली आक्रोश ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उन्हें आश्वासन दिया कि बहुत जल्द हीं अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
अपराधीयों की पहचान कर ली गई है।
ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर यह भी आरोप लगाया कि करीब-02- माह में तीन बड़ी घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दिया है।
बाबजूद किशनपुर पुलिस की नींद नही खुल रही है।
वही घटनाओं को लेकर परिवार वालों में कोहराम मच गया है।
मृतक के परिवार वालों का रो -रो के बुरा हाल है।
एक तरफ सुशासन बाबू की सरकार अपराधियों को रोकने के लिए लगातार अपने दावे तो कर रही है। लेकिन बिहार में अपराधियों की ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा हैं।
आए दिन गोलियों की आवाज गूंज उठती हैं।
किसी की मांग उजर जाती है,किसी का बेटा खो जाता है,किसी का पिता, तो किसी का भाई,घर के परिवार में किसी न किसी का तो समझो दुनियां हीं उजर जाती है।
लेकिन पुलिस सिर्फ अपने सबूत खंगालने में लग जाते हैं।
अब देखने वाली बात होगी की SP, साहब ने तो मृतक के परिजनों को आश्वासन देकर अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा तो कर दिया है।लेकिन दावा कितना कामयाब होता है यह तो देखने वाली बात होगी।
बता दे जाम हटाने के लिए पुलिस के द्वारा रबड़ फायरिंग भी की गई बाबजूद ग्रामीणों ने वरीय अधिकारी के मांग को लेकर डटे रहें।
सोचने वाली बात है कि जैसे पुलिस आज ग्रामीणों को दोड़ा दोड़ा कर खदेड़ रहे हैं और उनपर लाठी चला रहे हैं।
वही इस तरह अपराधियों को पकड़ते तो आज अपराध की ग्राफ सुपौल में नही बढता।
अब देखना लाजमी होगा की अपराधी पुलिस के हत्थे कब चढ़ती है।
या फिर अपराधियों का मनोबल ऐसे हीं आसमान छूते रहेगी।
बाईट:-मनोज कुमार, SP, सुपौल।

Subscribe to my channel


