चोरीयो की घटनाओं के खुलासे को लेकर पुरवा पुलिस नाकाम।
चोरीयो की घटनाओं के खुलासे को लेकर पुरवा पुलिस नाकाम।

चोरीयो की घटनाओं के खुलासे को लेकर पुरवा पुलिस नाकाम।
गुड़िया रावत उन्नाव
पुरवा,उन्नाव।पुरवा कोतवाली के अन्तर्गत होने वाली चोरियो की घटनाओं पर पुलिस रोक नहीं लग पा रही है। चोर आए दिन वारदात अंजाम दे रहे हैं। लेकिन खुलासे के नाम पर पुरवा पुलिस नाकाम साबित हो रही है।अधिकारियों द्वारा किए जा रहे सुरक्षा के दावे भी फेल होते नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी सुरेश सिंह के आते ही बीते कई महीनो में चोरों ने कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है लेकिन खुलासे के नाम पर पुलिस खाली हाथ है।
पुलिस अधिकारी भले ही दावा करते हों कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करने वाली है। थाना प्रभारी के चार्ज संभालते ही कई स्थानों पर वारदात अंजाम दी जा चुकीं हैं। खुलासे के नाम पर सिर्फ घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ित को आश्वासन ही हाथ लगता है। न तो पुलिस चोर का पता लगा पा रही है न हीं वारदात पर रोक ही लगा पा रही है। क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जायेगा
चोरी 1
बीते बारह जुलाई को त्रिपुरारीपुर स्थित ठाकुरद्बारा से दो अष्टधातु की मूर्तिया चोरी हुई जिनकी कीमत करोड़ों की बताई गई परंतु पुरवा पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नही किया!
चोरी 2
22 जुलाई को चोरों ने लंगरपुर चौराहे के पास स्थित फोटो स्टूडियो का ताला तोड़कर चोरों ने पचास हजार रुपए और करीब 6 लाख कीमत का सामान पार कर दिया था अभी तक इसका खुलासा नही हुआ!
चोरी 3
23 जुलाई की रात बैगाव के व्यवसायी दीपक जयसवाल मां बिंदा,पत्नि पूनम,व दो बेटों में अजितेश अनिकेत के साथ छत पर बने बरामदे में सोए थे घर से रखी अलमारी व बक्शो से नगदी जेवरात चोरी होने पर परिजनों के होश उड़ गए जहा नगदी व कीमती जेवरात 77 लाख रुपए चोरी होने की सूचना दी थी इस घटना में भी पुलिस ने अभी तक कोई खुलासा नही किया है

Subscribe to my channel

