उन्नाव आबकारी विभाग व थाना असोहा की संयुक्त कार्यवाही
आबकारी विभाग व थाना असोहा की संयुक्त कार्यवाही

*जनपद उन्नाव*
गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट

आबकारी विभाग व थाना असोहा की संयुक्त कार्यवाही
*दिनाँक 22.01.2023*
आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में मुखबिर खास की सूचना पर राजेश प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 पुरवा मयहमराह , प्रदीप कुमार मौर्य क्षेत्र 5 बीघापुर , व थाना असोहा पुलिस स्टाफ साथ ग्राम भटपुरा में एक बारगी दबिश देते हुए एक अभियुक्ता को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभि0 रघुराई पत्नी सीता राम
निवासी भटपुरा को थाना असोहा में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया ।
साथ ही देशी शराब दुकान दरियारखेडां,कालूखेडा,जबरैला,सन्डौली,संगौली, बरौली तिराहा जोरावर गंज दरसवां व विदेशी मदिरा दुकान संहरावा,भवानी गंज, कालूखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया दुकानें नियमानुसार संचालित होते पायी गयी।

Subscribe to my channel

