Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

मेरा भोला बाबा देता सबको छप्पर फाड़कर

मेरा भोला बाबा देता सबको छप्पर फाड़कर

Spread the love

🌹🪷 प्रेस विज्ञप्ति 🪷🌹

” मेरा भोला बाबा देता सबको छप्पर फाड़कर ”

लैना बाबा आश्रम में चल रही शिव महापुराण कथा में तीसरे और चौथे दिन कथा व्यास आचार्य श्री गंगा प्रसाद पाण्डेय ने भोलेनाथ की कथा में दक्ष प्रजापति के यज्ञ, और उसमें मां सती और शिव को आमंत्रण न देना,सती के शरीर त्यागने आदि का विस्तृत वर्णन किया साथ ही सती का त्रेता युग में राम की परीक्षा लेने की कथा ‌का भी वर्णन किया।
चौथे दिन की कथा में भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह की कथा ‌का रसस्वादन व्यास जी ने उपस्थित भक्तों को कराया।
इसके बाद शिव पार्वती विवाह संपन्न हुआ जिसमें कुछ भक्त कन्या पक्ष की ओर से और कुछ भक्त वर पक्ष की ओर से सम्मिलित हुए, भक्तों ने द्वारचार में मां पार्वती और भोलेनाथ का पूजन किया और वस्त्र, बर्तन, श्रंगार सामग्री भेंट की। आचार्य गंगा प्रसाद पाण्डेय एवं उनके सहयोगी संगीतकार,भजन गायक ने अपने मधुर कंठ से भजन ” मेरा भोला बाबा देता सबको छप्पर फाड़कर ” प्रस्तुत किया तो समस्त शिव भक्त भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे।
कथा में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक प्रोफेसर गोविन्द त्रिपाठी ,नई दिल्ली से और स्वराज कालोनी बांदा के निवासी आर.टी.ओ. – के.डी सिंह पधारे।
प्रोफेसर गोविन्द त्रिपाठी के साथ महादेव प्रेमी मण्डल सदस्य, भारतीय साहित्यिक संस्थान के महासचिव, राइटर्स एंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन इंडिया के प्रदेश संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश साहित्य साधना सभा के जिला अध्यक्ष, भारतीय क्षेत्रीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष, तुलसी साहित्य अकादमी चित्रकूट के संयोजक एवं श्री योगेन्द्र दत्त द्विवेदी एजुकेशन सोसायटी के प्रबंधक डॉ.मनोज द्विवेदी ने संयुक्त रूप से कथा व्यास आचार्य गंगा प्रसाद पाण्डेय एवं उनकी संत/ संगीत मंडली को अंगवस्त्र और दक्षिणा देकर सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महादेव प्रेमी मण्डल द्वारा के सदस्य अंकुर द्विवेदी, कल्पना द्विवेदी, लवकुश गर्ग, वंदना गर्ग, सुरेश शुक्ल, सुषमा द्विवेदी, राजनारायण द्विवेदी, राजकुमारी द्विवेदी, चंद्रपाल द्विवेदी, रज्जन द्विवेदी, चित्रा द्विवेदी, शशि कुमार शुक्ल, आदि ने शिव पार्वती विवाह में भाग लिया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com