Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

यमुना नदी में बढ़ते हुए जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह हुआ सतर्क जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार सिंह के द्वारा अपनी टीम के साथ जमुना किनारे वाले ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कर रहे हैं भ्रमण

यमुना नदी में बढ़ते हुए जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह हुआ सतर्क जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार सिंह के द्वारा अपनी टीम के साथ जमुना किनारे वाले ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कर रहे हैं भ्रमण

Spread the love

*यमुना नदी में बढ़ते हुए जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह हुआ सतर्क जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार सिंह के द्वारा अपनी टीम के साथ जमुना किनारे वाले ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कर रहे हैं भ्रमण*

पूरा मामला जिला फिरोजाबाद यमुना नदी से जुड़ा हुआ है

आज दिनांक 14 7 2023 को
यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार अपनी पूरी प्रशासनिक टीम के साथ यमुना किनारे वाले ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने सोफीपुर, पसीना वाले हनुमान मंदिर, यमुना के घाटों आदि का निरीक्षण कर यमुना के बढ़ते जलस्तर का आकलन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज शुक्रवार को उन्होंने टूंडला क्षेत्र के गांव नियामतपुर, धीरपुरा ठार लज्जाराम एवं उसके आसपास के गांव व मजरों का निरीक्षण कर यमुना के जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा है कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है। पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है किसी को कोई चिंता नहीं करनी है। एहतियात के तौर पर उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार टूंडला को निर्देश दिए हैं कि वह अपने सभी लेखपाल व भू निरीक्षक एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को इसी क्षेत्र में लगा कर रखें और वह हर स्थिति पर नजर रखें और सूचनाएं एकत्रित कर जानकारी देते रहे। उन्होंने कहा की यदि आबादी क्षेत्र में कहीं पर पानी आने की संभावना बनती है तो पूरी प्रशासनिक टीम युद्ध स्तर पर कार्य करेगी। और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग पुलिस, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा, सिंचाई, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह अपनी टीम व अपने संसाधनों के साथ तैयार रहें। ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके और किसी भी हानि को रोका जा सके।
जिलाधिकारी ने उप-जिलाधिकारी टूण्डला को भी किसी भी प्रकार की आकस्मिक अथवा आपदा की स्थिति से निपटने हेतु बाढ़ चैकी को व्यवस्थित, निचले स्तर पर अस्थायी बाँध का निर्माण, क्षेत्रीय नाविकों एवं गोताखोरों की टीम को तैयार रखने एवं अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु निर्देशित किया है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी फिरोजाबाद के साथ श्री सत्येन्द्र सिंह, उप-जिलाधिकारी, टूण्डला, हेमन्त सिंह, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक श्री सुभाषचन्द्र तथा क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहे।

वाइट जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार सिंह

*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com