Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

पुलिस प्रशासन का सराहनीय कार्य

पुलिस प्रशासन का सराहनीय कार्य

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

आज दिनांक 12/07/2023 को एक मासूम बच्चा प्रिंस पुत्र शेखर निवासी न्यू इंदिरा नगर एटा रोड थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 2 वर्ष जो अपना नाम पता नहीं बता सकता था, खेलते-खेलते अपने घर से कहीं दूर निकल गया । जिसको उसके परिजनों ने काफी तलाश किया किंतु वह नहीं मिला। थाना टूण्डला पर सूचना मिलने के उपरांत श्रीमान थाना प्रभारी महोदय टूंडला द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर उक्त बच्चे को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड ढाबा व आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश कराया गया । काफी कठिन परिश्रम के उपरांत उक्त बच्चे को लगभग 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर, उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया । म0उ0नि0 अलवीना पठान चौकी प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी टूंडला ने बताया कि बच्चे को पाकर उसकी माताजी भावुक हो गयी व परिजन बहुत खुश हुए और थाना पुलिस का आभार प्रकट किया।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com