ग्राम पंचायत नगला सौठ गांव में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया
ग्राम पंचायत नगला सौठ गांव में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया

टूंडला फिरोजाबाद
जनपद की तहसील टूंडला क्षेत्र के थाना नारखी क्षेत्र ग्राम पंचायत नगला सौठ गांव में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया। भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। निरंतर चेतावनी के बाद भी आरोपित भूमि खाली नहीं कर रहे थे। शनिवार को नायब तहसीलदार सरिता ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर कब्जे पर जेबीसी चलवा दी।
कब्जामुक्त भूमि को ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया गया है। जमीन पर कई साल से अवैध कब्जा था।
गांव में ग्राम समाज की जमीन व खाद के गड्ढे की भूमि पर अवैध कब्जा मुक्त कराया गया।वहीं नायब तहसीलदार सरिता व लेखपाल के संग पुलिस फोर्स लेकर भूमि पर किए गए कब्जे पर जेसीबी चलवाई गई है। जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान को भी मौके पर बुलवाया गया।जांच के बाद ज्ञात हुआ कि दस्तावेजों में यह भूमि सरकारी है। कब्जामुक्त कराने के बाद भूमि ग्राम प्रधान को सुपुर्द की गई है।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



