Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

पिकप लूट कांड का किया खुलासा, वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार

पिकप लूट कांड का किया खुलासा, वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

स्लग:-पिकप लूट कांड का किया खुलासा, वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के बीरपुर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत ललितग्राम ओपी क्षेत्र के क्वाटर चौक समीप सरसों तेल लदे पिकअप वाहन लूट कांड का खुलासा कर पिकअप लदे तेल सहित दो लुटेरे को गिरफ्तार करने की है। SP, श्री शैशव यादव,ने जनकारी देते हुए बताया की पिकअप लूटकांड मामले में लूटी गई पिकअप वाहन,सरसो तेल और लूटी मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं ये भी बताया की गत-20-मई की रात को ललितग्राम ओपी क्षेत्र के क्वार्टर चौक समीप दो मोटरसायकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाते हुए सरसों तेल से लदा हुआ पिकअप पंजियन सं0-BR11GB-7476 को लूट लिया गया था। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय ओपी थानाध्यक्ष द्वारा अविलंब घटनास्थल पर पहुँचकर प्रारंभिक अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अविलंब त्रिवेणीगंज -SDPO-श्री विपीन कुमार,द्वारा टीम गठित कर अनुसंधान जारी किया गया।
बाद मोहम्मद रुस्तम, और मोहम्मद शमशाद, दोनों जिला सुपौल को हिरासत में लिया गया।
इन दोनों के निशानदेही पर लूटी गई सरसों तेल पिकअप वाहन,और मोबाइल को हिरासत में लिया गया।
कांड में प्रयुक्त मोटरसायकिल भी बरामद किया गया।
इस संदर्भ में बलुआ बाजार (ललितग्राम ओ०पी०) थाना कांड सं0-42 / 2023 दिनांक- 21.05.2023 धारा-382 भा0द0वि० दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। हिरासत में लिये गये अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com