गौशाला में मरे गोवंशों को लेकर भाकियू भानु पदाधिकारियों ने टूंडला तहसील में दिया धरना: दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग
गौशाला में मरे गोवंशों को लेकर भाकियू भानु पदाधिकारियों ने टूंडला तहसील में दिया धरना: दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग

टूंडला फिरोजाबाद
गौशाला में मरे गोवंशों को लेकर भाकियू भानु पदाधिकारियों ने टूंडला तहसील में दिया धरना: दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग
फिरोजाबाद। टूंडला तहसील क्षेत्र के गांव मदावली में संचालित स्थाई गौशाला में आधा दर्जन गौवंशों की मौत होने के मामले में भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने टूंडला तहसील परिसर में धरना दिया। जहां पर उन्होंने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष बिन्नू सिंह और तहसील अध्यक्ष शीलू सिकरवार के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी टूंडला तहसील पहुंचे। जहां पर उन्होंने 2 दिन पूर्व मदावली स्थित गौशाला में आधा दर्जन गोवंश की मौत होने के मामले में लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि गौशाला में गोवंशों की दयनीय स्थिति है। जहां ना तो उन्हें हरा चारा मिलता है और ना ही उनकी ठीक से देख रेख हो पा रही है। वर्तमान में भी कई गोवंश वहां बीमार अवस्था में पड़े हुए हैं। अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने पंचायत सचिव ग्राम प्रधान समेत अन्य दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे एसडीएम सतेंद्र सिंह ने धरना दे रहे किसान यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की और इस पूरे प्रकरण में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि संभवत इसमें जो भी कार्यवाही होगी उच्चाधिकारियों के द्वारा की जाएगी। उन्होंने पूरी जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


