Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट डिप्टी कमिश्नर बांदा व सीडीओ चित्रकूट की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम बरद्वारा मैं की जा रही है जांच निर्माण कार्यों की

डिप्टी कमिश्नर बांदा व सीडीओ चित्रकूट की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम बरद्वारा मैं की जा रही है जांच निर्माण कार्यों की

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के ब्लॉक पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत बरद्वारा मैं पूर्व प्रधान रामराज यादव सचिव जीवनलाल पंचायत मित्र राम आसरे वर्मा क्षेत्रीय ठेकेदारों के द्वारा ब्लाक व जिला स्तर के कुछ अधिकारियों कर्मचारियों के सहयोग से गांव के निर्माण कार्यों में जमकर धांधली की गई है पूर्व में हिंदू समन्वय समिति के जिला प्रभारी चित्रकूट गंगा प्रसाद करवरिया के द्वारा हलफनामा देकर जिलाधिकारी चित्रकूट से निवेदन किया गया था पूर्व प्रधान व उनके सहयोगियों के द्वारा राज्य वित्त व मनरेगा अंतर्गत गांव में कराए गए संपूर्ण निर्माण कार्यों की जांच करवाई जाए जिलाधिकारी चित्रकूट के दिशा निर्देश पर उद्यान अधिकारी चित्रकूट जे ई पी डब्ल्यू डी विभाग चित्रकूट के द्वारा गांव में विकास कार्यों की जांच की गई लेकिन निष्पक्ष जांच ना होने के कारण गंगा प्रसाद करवरिया के द्वारा फिर से विजिलेंस विभाग लखनऊ को हलफनामा सहित लिखित शिकायत पत्र दिया गया आज विजिलेंस विभाग झांसी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर बांदा व सीडीओ चित्रकूट की संयुक्त टीम के द्वारा पूर्व प्रधान के द्वारा कराए गए कार्यों की जांच की गई काम अधिक होने के कारण संपूर्ण कार्यों की जांच नहीं हो पाई आज 12 5 2022 को उक्त अधिकारियों और उनके टीम के द्वारा अधूरी जांच की गई 20 तारीख को पुनः जांच टीम आएगी अधूरे कार्यों की जांच करने अधिकारियों ने बताया गंगा करवरिया के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों में जमकर धांधली बताई गई कई लाखों का घोटाला जिम्मेदारों ने किया कई विकास कार्यों का दोबारा रूपया निकाला गया पुलिया निर्माण के नाम पर बहुत घोटाला किया गया जांच अधिकारियों और उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार से हिंदू समन्वय समिति जिला प्रभारी ने मांग किया है कि गांव के संपूर्ण निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच की जाए जो भी लायबिलिटी बनाई जाए संपूर्ण कार्यों की बनाई जाए दोषी पाए जाने की स्थिति में जिम्मेदारों पर विधिक न्याय संगत कार्यवाही की जाए अब देखना यह है कि अधिकारियों के द्वारा सही जांच हो पाती है यह पूर्व जांच की तरह ही लीपापोती की जाएगी क्या जांच टीम समय से पहुंच कर करेगी फिर से जांच या सिर्फ होगी कागजों पर जांच जांच प्रक्रिया सही ना होने की स्थिति में फिर से अग्रिम कार्रवाई करने की बात कहीं प्रभारी ने इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर बांदा सीडीओ चित्रकूट पूर्व प्रधान सचिव पंचायत मित्र संबंधित लेखपाल वर्तमान सचिव पुलिसकर्मियों विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों सहित काफी अधिक संख्या में गांव के सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com