54 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में मुठभेड़ के दौरान आकाश पुत्र लोकेंद्र को किया गिरफ्तार
54 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में मुठभेड़ के दौरान आकाश पुत्र लोकेंद्र को किया गिरफ्तार

*थाना उत्तर पुलिस टीम के द्वारा विगत 2 दिन पहले 54 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में मुठभेड़ के दौरान आकाश पुत्र लोकेंद्र को किया गिरफ्तार*
आज दिनांक 23.5.2023 को
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। आरोपी ने दो दिन पूर्व एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रात्रि के समय थाना उत्तर पुलिस नगला पान सहाय की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बदमाश आकाश पुत्र लोकेंद्र निवासी नगला पान सहाय से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश सड़क पर जा गिरा। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने कुछ दिन पूर्व भी एक महिला की गोली मारकर हत्या करने की बात भी कबूली।
एसपी सिटी ने बताया कि बहुत ही कम समय के अंदर हत्या की घटना का खुलासा किया गया है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। घायल होने पर बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी ने बताया कि 2 दिन पूर्व थाना उत्तर क्षेत्र के तिलक नगर निवासी एक महिला जो अपने पति के साथ अस्पताल जा रही थी। बदमाश ने उसकी तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी और उसके बाद फरार हो गया था।
आरोपी के द्वारा महिला की हत्या क्यों की गई इसे लेकर पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



