Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

हत्याकांड का सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार के द्वारा किया गया खुलासा

हत्याकांड का सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार के द्वारा किया गया खुलासा

Spread the love

 

*सहरसा से सुभाष राम की रिपोर्ट*

सहरसा सिविल कोर्ट में बीते मंगलवार 28 मार्च को दिन दहाड़े एक कैदी प्रभाकर कुमार की सहरसा सिविल कोर्ट परिसर स्थित बरामदे पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।इस हत्या कांड को लेकर सुरक्षा कर्मी सह प्रत्यक्षदर्शी कैलाश कर्ण के द्वारा आवेदन दिया गया था। 6 प्राथमिकी और तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों पर कांड संख्या 206/23 दर्ज करवाया गया था।जिसमें घटना के दिन ही एक अभियुक्त आलोक कुमार की गिरफ्तारी की गई थी।और दूसरा अभियुक्त कार्तिक कुमार को घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापामारी की जा रही थी। 2 अप्रैल को कैदी प्रभाकर हत्या कांड का खुलासा सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी जानकारी। सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि अभीतक 5 अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस कांड में शामिल मुख्य अभियुक्त विवेक यदुवंशी की गिरफ्तारी बीते शनिवार को कोर्ट में आत्म समर्पण करने से पहले कोर्ट परिसर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया था ।गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली भी बरामद की गई है।उन्होंने ये भी बताया कि गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर अन्नू,राजीव को भी गिरफ्तार किया गया जो इस हत्या कांड का रेकी कर रहा था।इस कांड में शामिल दो और अभियुक्त कार्तिक कुमार,आलोक कुमार को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।शेष और अभियुक्त की बहुत जल्द गिरफ्तार का जेल के सलाखों के पीछे भेजा जाएगा!

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com