ससुराल से घर लौट रहे युवक को मारी गोली,जखमी की हालत नाजुक, निजी अस्पताल में भर्ती।
ससुराल से घर लौट रहे युवक को मारी गोली,जखमी की हालत नाजुक, निजी अस्पताल में भर्ती।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* जिले के बसनही थाना अंतर्गत बलैठा गांव के समीप ससुराल से वापस लौट रहे युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर जख्मी कर दिये जाने से पुरे क्षेत्र मे सनसनी फैलगई।जिसका इलाज गांधी पथ स्थित निजी अस्पताल मे किया जा रहा है।पीड़ित के परिजन ने बताया कि उक्त युवक अजय यादव अपने ससुराल विशनपुर से अपने गांव बरैठा दिन के दस बजे लौट रहा था।उसी क्रम मे अज्ञात अपराधियो ने उन्हे दो गोली मारकर फरार हो गया।परिजनो ने बताया इस बात की सूचना अतलखा के ग्रामीणो ने फोन कर बताया।उस सूचना पर हमलोग बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।वही डॉ शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त युवक को दो गोली मारी गई है।एक गोली गर्दन एवं एक गोली छाती पर लगी है।वही दोनो गोली शरीर के अंदर फंस गई है जिसे आपरेशन कर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।दो दो गोली लगने से शरीर से अधिक खून निकल जाने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना के संबंध मे परिजनो ने बताया कि जख्मी युवक का किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नही थी।फिर भी दिनदहाड़े गोली मारकर घायल करने की अपराधिक घटना बिहार मे बढते अपराध का द्योतक है।इस मे परिजनो ने थाना आवेदन देकर अपराधिक घटना में संलिप्त लोगो को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।
*ब

Subscribe to my channel



